सह-प्रभारियों की घोषणा, बीकानेर के इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, रांका को किया दरकिनार - Khulasa Online सह-प्रभारियों की घोषणा, बीकानेर के इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, रांका को किया दरकिनार - Khulasa Online

सह-प्रभारियों की घोषणा, बीकानेर के इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, रांका को किया दरकिनार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनियां के निर्देशों पर प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने सह-प्रभारियों की घोषणा की है। बीजेपी ने जयपुर,भरतपुर,दौसा,सवाई माधोपुर,जोधपुर,सिरोही जिले सह-प्रभारियों की घोषणा की है। बीजेपी ने फलौदी से बिहारीलाल विश्नोई, बाप से गुमान सिंह,घंटियाली से भगवान सिंह मेड़तिया,कैरू से भूपेन्द्र शर्मा,बिलाड़ा से मोहन सुराणा को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। भाजपा द्वारा सह-प्रभारियों की घोषणा के साथ राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार सह प्रभारियों की घोषणा में महावीर रांका को दरकिनार किया गया है। रांका को तरजीह नहीं मिलने से चर्चाओं से बाजार गरमाया हुआ है।

अर्जुनराम मेघवाल कैंप को मिली तरजीह
कोरोनाकाल से लगातार महावीर रांका सक्रिय है फिर भी कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। कहीं ऐसा तो नहीं कि रांका अर्जुनराम गुट से नहीं होने से दरकिनार किया जा रहा है। सह प्रभारियों की घोषणा में एक बार फिर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम कैंप को तरजीह मिली है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26