अम्बेडकर जयंती : अर्जुनराम मेघवाल बनाम गोविन्दराम मेघवाल - Khulasa Online अम्बेडकर जयंती : अर्जुनराम मेघवाल बनाम गोविन्दराम मेघवाल - Khulasa Online

अम्बेडकर जयंती : अर्जुनराम मेघवाल बनाम गोविन्दराम मेघवाल

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में अम्बेडकर जयंती पर दो दलित नेता शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में हैै। एक दूसरे पर व्यंग्य बाण चला रहे है। केबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल बनाम अर्जुन मेघवाल। गोविन्द मेघवाल 14 अप्रैल को सामाजिक एकता रैली कर रहे है, बड़ी संख्या में लोगों के जुटने का दावा कर रहे है।
हालांकि केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के बेटे रविशेखर मेघवाल फ्रंट में है। रविशेखर राष्ट्रीय समर्पित युवा मंच के बैनर तले आयोजन कर रहे है।

प्रेस-कॉन्फ्रेंस : मंत्री गोविन्दराम बोले- अर्जुनराम मेघवाल लोगों को भ्रमित कर रहे है
मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने आज प्रेस-वार्ता में कहा कि मैं अर्जुन जी का आदर करता था, पर मैं पिछले दिनों भौचक्का रह गया। कोरोना के दौरान, 14 अप्रैल से पहले उनको रैली नहीं करनी चाहिए थी। अर्जुनराम मेघवाल लोगों को भ्रमित कर रहे है। साथ ही उन्होंने अर्जुन मेघवाल के पुत्र के राष्ट्रीय मंच को लेकर चुटकी ली, खैर राष्ट्रीय मंच बनाया है उनके कई प्रदेशाध्यक्ष आएंगे, मैं तो जिले स्तर की रैली कर रहा हूं। मंत्री मेघवाल ने कहा कि विचारधारा सामाजिक एकता की रही है, भाजपा अम्बेडकर और आरक्षण का विरोध करती रही है।

प्रेस-कॉन्फ्रेंस : रविशेखर मेघवाल ने गोविन्दराम मेघवाल पर साधा निशाना
गोविन्दराम मेघवाल बड़े नेता है, कुछ भी बोलते है, उनकी शायद पहले भी जमानत जब्त हुई थी जब लड़े थे। फिर अगर सामने आएंगे तो देखेंगे। यह कहना है राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के पुत्र रविशेखर मेघवाल का। आज राष्ट्र समर्पित युवा की प्रेस-कॉन्फ्रेंस के दौरान रविशेखर मेघवाल ने मंत्री गोविन्दराम मेघवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रवादी समागम होगा, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे। उन्होंने कहा कि जनता जिसको चाहेगी उसको नमस्ते कर देगी, उन्होंने कब अम्बेडकर जी की जयंती बनाई। मंत्री गोविन्दराम का उद्देश्य कुछ रहता है करते कुछ है, हमें तो प्रतिस्पर्धा करनी ही नहीं है, हम तो युवा की बेहतरी के लिए काम कर रहे है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26