
अक्षय शर्मा को मिली दो-दो जिम्मेदारी






खुलासा न्यूज, बीकानेर। विप्र फ़ाउंडेशन बीकानेर ज़ोन 1 बी की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राजस्थान प्रभारी विनोद अमन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज़ोन प्रभारी दीपक पारीक की अनुमति सेआज बोथरा कोम्पलेक्स स्थित प्रदेश कार्यलय मेन प्रदेशाअध्य्क्ष भंवर पुरोहित ने सक्रीय समाजिक कार्यकर्ता अक्षय शर्मा को प्रदेश सचिव के साथ युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी दायित्व पर मनोयन किया गया है। विदित रहे शर्मा सक्रीय समाजिक कार्यकर्ता के नाते समाज की गतिविधियों में अग्रणी रहते है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नारायण पारीक,प्रदेश कार्यलय प्रभारी रमेशचंद्र उपाध्याय,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भवानी पाईवाल ,उपाध्यक्ष केलाश सारस्वत,मज़दूर प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामस्वरूप हर्ष, जगदीश शर्मा, सुभाष पुरोहित, राजू पारीक क्रोन्या, दिनेश ओझा आदी कार्यकर्ताओं ने शर्मा के मनोयन पर संगठन का दुपट्टा पहनाकर प्रसनता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।


