सीढिय़ां चढ़ते ही नीचे गिर पड़े अधिवक्ता सुखदेव व्यास, थम गई सांसें - Khulasa Online सीढिय़ां चढ़ते ही नीचे गिर पड़े अधिवक्ता सुखदेव व्यास, थम गई सांसें - Khulasa Online

सीढिय़ां चढ़ते ही नीचे गिर पड़े अधिवक्ता सुखदेव व्यास, थम गई सांसें

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह अधिवक्ता सुखदेव व्यास का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सीढिय़ां चढऩे के बाद वे यकायक नीचे गिर पड़े। हाई कोर्ट डिस्पेंसरी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। डॉक्टर ने उनकी जांच कर मृत घोषित कर दिया। काफी प्रभावशाली माने जाने वाले सुखदेव व्यास के यकायक निधन के समाचार से सभी अवाक रह गए। जानकारी मिलते ही न्यायाधीश रामेश्वर व्यास कोर्ट छोड़ तुरंत उनके पास पहुंचे। इसके साथ ही सभी कोट्र्स में काम एक बार थम सा गया। हाईकोर्ट में फिलहाल अभी तक कामकाज शुरू नहीं हो पाया है।
अधिवक्ता सुखदेव व्यास हाईकोर्ट परिसर में सीढिय़ां चढ़ ऊपर पहुंचे ही थे कि यकायक उनका शरीर ढह गया और वे अचेत होकर नीचे गिर पड़े। उनके साथ चल रहे लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और दो अधिवक्ताओं ने उनके हार्ट को पंप करना शुरू किया। तब तक हाईकोर्ट डिस्पेंसरी से डॉ. आनंद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। तब तक सुखदेव के रिश्तेदार न्यायाधीश रामेश्वर व्यास भी वहां पहुंच गए। थोड़ी देर में एम्बुलेंस पहुंच गई। न्यायाधीश रामेश्वर व्यास ने उनका शव एम्बुलेंस में रखवाया। सुखदेव व्यास के यकायक निधन का समाचार मिलते ही सभी कोट्र्स में एक बार कामकाज पूरी तरह से थम गया। ​​​​​​​सुखदेव व्यास से असामयिक निधन के समाचार पर अन्य अधिवक्ता विश्वास तक नहीं कर पाए। मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं का जमावड़ा लग गया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26