पति से अलग रही महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीबीएम में हुई थी जान पहचान

पति से अलग रही महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीबीएम में हुई थी जान पहचान

खुलासा न्यूज, बीकानेर। आपसी मनमुटाव के चलते अपने पति से करीब छह वर्षों से अलग रही दो बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने की है। दरअसल, पीडि़ता ने 12 अप्रैल को मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह शादीशुदा है औद दो संतान है। पीडि़ता ने बताया था कि पति से मनमुटाव के चलते वह पति से करीब छह वर्षों से अलग रहती है। पीडि़ता ने बताया कि उसका बेटा पीबीएम में भर्ती था। इसी दौरान पास के ही बैड पर आरोपी अपने रिश्तेदार के इलाज के लिए रूका हुआ था। इसी दौरान उनकी जान पहचान हो गयी। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने उसे रिश्तेदार होने की बातों मेंं लेकर शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की और आज जांच के दौरान रिड़मलसर जोधपुर के रहने वाले महेन्द्र पुत्र हरिसिंह को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ के बाद जेल भिजवा दिया गया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |