शादी के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

शादी के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

खुलासा न्यूज,बीकानेर। महिला से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को अनुपगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन महीने से फरार चल रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी भगवन्त सिंह उर्फ निर्माण शातिर अपराधी था। करीब साल भर पहले आरोपी भगवन्त सिंह उर्फ निर्माण ने महिला के साथ फ्रेंडशिप की और फिर उसके साथ शादी करने का विश्वास दिलाकर उसे करीब 8 माह तक नई मंडी घड़साना व अनूपगढ़ में अलग-अलग किराए के मकानों में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी भगवन्तसिंह उर्फ निर्माण पुत्र हरबन्ससिंह निवासी ढ़ाणी 01 जेएम (बी) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |