24 घंटे में लगभग साढ़े तीन लाख नए केस, 700 से ज्यादा मौतें - Khulasa Online 24 घंटे में लगभग साढ़े तीन लाख नए केस, 700 से ज्यादा मौतें - Khulasa Online

24 घंटे में लगभग साढ़े तीन लाख नए केस, 700 से ज्यादा मौतें

नईदिल्ली. देश में गुरुवार को 3 लाख 47 हजार 254 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.51 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 701 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में 29,722 की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे एक दिन पहले बुधवार को 3.17 लाख लोग संक्रमित मिले थे और 491 लोगों की मौत हुई थी।

देश में पिछले 4 दिनों से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 17 जनवरी को देश में 310 मौतें हुई थीं। वहीं, 4 दिन बाद गुरुवार को यह संख्या 2 गुने से भी अधिक 701 हो गई। ये मौतें तीसरी लहर में सबसे ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा मौतें दिल्ली 43, तमिलनाडु 39, पश्चिम बंगाल 37, महाराष्ट्र 37 में हुईं। मौतों का आंकड़ा 8 महीने बाद 700 के पार पहुंचा है। दूसरी लहर में केस घटने के दौरान 11 मई को 724 मौतें दर्ज की गई थीं।

दिल्ली में जारी रहेगा वीकेंड कर्फ्यू
दिल्ली के उपराज्यपाल ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने के अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि दफ्तरों को 50: क्षमता के साथ खोला जा सकता है लेकिन बाकी सारे लॉकडाउन लगे रहें तो अच्छा रहेगा। राज्य में कोरोना की स्थिति बेहतर होने पर इस बारे में फैसला लिया जाएगा।

कर्नाटक में नाइट कर्फ्यू खत्म, तमिलनाडु में संडे लॉकडाउन
कर्नाटक में वीकेंड कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। अगर आगे केस बढ़ते हैं तो इसे दोबारा लागू कर दिया जाएगा। उधरए तमिलनाडु में संडे लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। पिछले रविवार यानी 16 जनवरी को भी यहां कम्पलीट लॉकडाउन लगाया गया था।

देश में एक्टिव केस 20.12 लाख
फि लहाल देश में 20.12 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 20 लाख के पार पहुंचे हैं। कुल एक्टिव केस ने 31 दिसंबर को 1 लाख और 8 जनवरी को 5 लाख का आंकड़ा छुआ था। इस लिहाज से महज 21 दिन में कुल एक्टिव केस 20 गुना हो गए हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल संक्रमित- 3,85,66,047
कुल रिकवरी- 3,60,48,868
कुल मौतें- 4,88,396

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26