एक ऐसा रेलवे स्टेशन, जहां सिर्फ महिलाएं ही करती है काम - Khulasa Online एक ऐसा रेलवे स्टेशन, जहां सिर्फ महिलाएं ही करती है काम - Khulasa Online

एक ऐसा रेलवे स्टेशन, जहां सिर्फ महिलाएं ही करती है काम

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में कुल 8338 रेलवे स्टेशन हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें रुकती हैं। इसके साथ ही टिकट और रेलवे रिजर्वेशन जैसी सभी काम भी यहां होते हैं। इन सभी कामों के लिए रेलवे कर्मचारियों की नियुक्ति करता है। आज हम आपको देश के पहले ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पूरा महिला स्टाफ है। अपनी तरह का अनोखा स्टेशन होने के चलते इस रेलवे स्टेशन का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है।

पूरे स्टेशन का परिचालन करती हैं महिला कर्मी
हम बात कर रहे हैं मुंबई स्थित के माटुंगा रेलवे स्टेशन की। माटुंगा रेलवे स्टेशन का संचालन पूरी तरह महिलाओ के द्वारा किया जा रहा है। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने हेतु भारतीय रेल की ओर से बड़ा प्रयास किया गया है। माटुंगा में 41 महिला कर्मचारी हैं जो पूरे स्टेशन का परिचालन करती हैं।

स्टेशन मैनेजर भी है महिला
माटुंगा रेलवे स्टेशन पर टिकट वितरण का काम हो या गाड़ियों के परिचालन का सभी काम महिलाएं ही करती हैं। यहां तक की स्टेशन की सफाई का जिम्मा भी महिलाओं के हाथ में है। महिला कर्मियों के चलते इस स्टेशन पर विशेष तौर पर महिला यात्री अपने आप को काफ ी सुरक्षित महसूस करती हैं। यहां काम करने वाली 41 महिला कर्मियों में 17 महिलाओं को ऑपरेशन और कमर्शियल विभाग, 6 रेलवे प्रोटेक्शन फ ोर्स, 8 टिकट चेकिंग, 2 अनाउंसर, दो सरंक्षण स्टाफ और पांच को अन्य जगह तैनात किया गया है। खास बात यह है कि यहां की स्टेशन मैनेजर भी एक महिला ही है।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में है नाम दर्ज
माटुंगा रेलवे स्टेशन मुंबई के उपनगरीय रेलवे नेटवर्क पर आता है। वर्ष 2017 के जुलाई महीने में सेंट्रल रेलवे की ओर से इस रेलवे स्टेशन पर पूरा स्टाफ महिलाओं का लगाया दिया था। सिर्फ महिला कर्मियों वाले स्टेशन के चलते इस स्टेशन का नाम 2018 में लिम्का बुक रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26