
बीकानेर से खबर- दो पक्षों में हुई फायरिंग, 8 लोग गिरफ्तार






खुलासा न्यूज, श्रीगंगानगर/अनूपगढ़। इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-समाने हो गए। विवाद में दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों में पौंग बांध विस्थापित भूमि को लेकर पुराना विवाद है। इसे लेकर गांव एक एनडब्ल्यूएन में दोनों पक्ष झगड् पड़े। एक पक्ष ने दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फायरिंग होने के कारण आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि फायरिंग में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक विवाद चलता रहा। घटना के बाद हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा इलाके के किशोरीलाल ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।


