
बीकानेर में लॉकडाउन : बेवजह घर से निकल रहे हो तो पढ़ लीजिए यह खबर





खुलासा न्यूज, बीकानेर। गहलोत सरकार ने 10 मई से 24 मई तक प्रदेशभर में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया है। लॉकडाउन के पहले दिन थोड़ी ढ़ील रही। दोपहर बाद सख्ती भी दिखाई दी। लॉकडाउन के पहले ही दिन बेवजह घूूमते हुए लोगों के साथ पुलिस ने सख्ती बरती। पुलिस ने आज शहर के अंदरूनी हिस्सों में भी पुलिस ने आज बल्लियां लगाकर यातायात को कंट्रोल में करने में सख्ती दिखार्ई।
ट्रैफिक थान के हैड कांस्टेबल जगदीश से मिली जानकारी के अनुसार आज शहर में बेवजह घूमते हुए पकड़े जाने पर कुल 173 लोगों के चालान काटे गये जिसमें से 85 चालान महामारी एक्ट के तहत काटे गये हैं। वहीं बिना अनुमति शहर में घूम रहे 21 वाहनों को भी सीज किया गया है।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |