![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/02/khulasa-128.jpg)
बीकाने : दो चोर गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा पुलिस रिमांड पर, खुल सकते है राज
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। मंदिर में चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने दबोच लिया हैं। देशनोक पुलिस थाने की टीम ने यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने चोरी करने के मामले में गिरफ्तारशुदा महेन्द्र उर्फ डूंगरराम निवासी खींवसर और शंकर गिरी पुत्र नेमगिरी निवासी जालौर को गिरफ्तार किया हैं। इन दोनो को प्रोडेक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन दोनो आरोपियों ने मंदिर में चोरी करने की वारदात को स्वीकार किया हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनो चोरों को न्याायालय में पेश किया। जहां से चोरों को रिमाण्ड पर भेज दिया हैं। पूछताछ के दौरान आने वाले दिनों और भी चोरियों का राज खुल सकता हैं। उल्लेखनीय है कि 18 जनवरी को प्रार्थी रामरख निवासी पलाना ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया था कि हमारे गांव में सती दादी माँ के मंदिर से चांदी के छत्र को अज्ञात चोर चुरा ले गया हैं। जिस पर पुलिस ने जांच करते हुए आज उप निरीक्षक जगदीश के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)