![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/3-21.jpg)
कृषि खाला को लेकर भिड़े दो पक्ष, एक की अंगुली कटी, घटना सीसीटीवी में कैद
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
कृषि खाला को लेकर भिड़े दो पक्ष, एक की अंगुली कटी, घटना सीसीटीवी में कैद
अनूपगढ़। गांव 6 एमएमआर कृषि खाला निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच एक साल से विवाद चल रहा है। आज शनिवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे खाला निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में हुआ झगड़ा पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। खाला निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में हुई लड़ाई में पति-पत्नी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष का गुरपाल सिंह भी घायल हो गया। झगड़े में गुरपाल सिंह के दाहिने हाथ की एक अंगुली का ऊपर का हिस्सा भी कट गया। घायलों को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर राहुल जैन ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गुरपाल सिंह और बलकार सिंह को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। डॉक्टर राहुल जैन की ओर से अनूपगढ़ पुलिस थाने में इसकी सूचना भी दी गई है। झगड़े को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। घायल गुरपाल सिंह निवासी गांव 6 एमएसआर ने बताया कि वह जॉनी सिंह और सोनू सिंह के साथ अपने खेत में खाला सही कर रहा था। उस दौरान बलकार सिंह और उसका बेटा आए और उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से हुए हमले के कारण उसके दाहिने हाथ की एक अंगुली का ऊपर का हिस्सा कट गया है। वहीं घायल बलकार सिंह के बेटे ने बताया कि दोपहर वह अपने पिता और माता के साथ घर पर ही था। गुरपाल सिंह लगभग 25-30 लोगों के साथ उसके घर आया और उन्हें घर से बाहर निकाल कर लाठी, डंडों और कस्सी से हमला कर दिया। घायलों सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)