![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/2-3.jpg)
दादा की तेहरवीं पर पोते की मौत, भोग पर जाते समय बोलेरो ने मारी टक्कर
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
दादा की तेहरवीं पर पोते की मौत, भोग पर जाते समय बोलेरो ने मारी टक्कर
अनूपगढ़। दादा की मौत के 13 दिन पूरे ही नहीं हुए थे कि हादसे से पोते की भी मौत हो गई। दादा के भोग पर जाते समय रास्ते में सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। युवक ने हेलमेट लगाया हुआ था, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा अनूपगढ़ के गांव बांडा से कामरानिया की ओर जाने वाली रोड पर स्थित 13 एपीडी चौराहे पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुआ। हेड कांस्टेबल मोहनलाल ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर सिकन्दर सिंह (22) पुत्र अजमेर सिंह निवासी 7 एसजेएम (अनूपगढ़) ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव अनूपगढ़ के मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां आज शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। वहीं हादसे के बाद बोलेरो सवार मौके पर बोलेरो को छोड़कर फरार हो गए।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)