
पूर्व विधायक ने भाजपा छोडऩे के दिए संकेत, सोशल मीडिया पर लिखा- याचना नहीं






खुलासा न्यूज नेटवर्क। कोटा से विधायक रहे और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रहलाद गुंजल जल्द ही कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को वे इसकी घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि गुंजल कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रहलाद गुंजल कांग्रेस के बड़े नेताओं से संपर्क में हैं। उनके साथ कोटा से ही दो अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं।
इधर, कांग्रेस में जाने की चर्चाओं के बीच मंगलवार शाम गुंजल ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रख्यात कवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता को कोट कर लिखा- ‘याचना नहीं अब रण होगा।’ गुंजल की इस पोस्ट को भी उनके भाजपा छोडऩे के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की पहली लिस्ट के बाद से ही कोटा में प्रहलाद गुंजल नाराज चल रहे थे। उनके कांग्रेस में जाने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि, कुछ दिन पहले ही प्रहलाद गुंजल ने खुद इसका खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि अभी वह कहीं नहीं जा रहे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अगर ऐसा होता है तो सबको पता चल जाएगा। मंगलवार को प्रहलाद गुंजल कैंप ने दावा किया कि गुंजल की कांग्रेस पदाधिकारियों से चर्चा हो चुकी है।


