[t4b-ticker]

पर्यावरण संरक्षण हमारा नैतिक दायित्व- पौधे लगाकर मनाया पर्यावरण दिवस नीतू चौधरी

खुलासा न्यूज़ बीकानेर नेहरू युवा केंद्र बीकानेर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सोमवार को मोहनपुरा नोखा में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया। केंद्र के ब्लॉक कोर्डिनेटर जुगल राजस्थानी ने बताया कि पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मोहनपुरा में संचालित जन शिक्षण संस्थान के शाखा परिसर में विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए। इस अवसर संस्थान की संचालिका नीतू चौधरी ने पर्यावरण दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा नैतिक दायित्व है, हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर पेड़ों की देखभाल करनी चाहिए जिससे पर्यावरण सरंक्षण में मदद मिल सके। इस दौरान समाज सेविका मंजू गर्ग, सरोज देवी, संजू, महेंद्र सिंह फगेड़ीया, काव्य जोशी, भावना, मुस्कान बिश्नोई, भव्या इनखिया आदि ने पौधरोपण में सहयोग किया।

Join Whatsapp