गहलोत बोले- मोदी-शाह का मॉडल चुनी सरकारों को गिराने का:कहा- इनके पास पैसों की कमी नहीं, हमारे विधायकों को दिए पैसे वापस नहीं लिए

गहलोत बोले- मोदी-शाह का मॉडल चुनी सरकारों को गिराने का:कहा- इनके पास पैसों की कमी नहीं, हमारे विधायकों को दिए पैसे वापस नहीं लिए

जयपुर। राजस्थान के सियासी संकट को याद करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- मोदी और अमित शाह का मॉडल चुनी हुई सरकारों को गिराने का है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा मणिपुर में क्या-क्या नहीं हुआ। राजस्थान में भी सरकार गिराने की भरपूर कोशिश हुई। हमारे विधायकों को जो पैसे दिए गए थे, वो अब तक वापस नहीं लिए गए हैं। इनके पास पैसे की कमी नहीं है। गहलोत रविवार सुबह राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। गहलोत ने कहा- हमारी सरकार गिराने के लिए पहली किस्त के 10-10 करोड़ रुपए दे रहे थे। हमारे साथ के विधायक जाते तो पहली किस्त के 10 करोड़ दे रहे थे। मेरे साथ का कोई विधायक नहीं गया। हमारी सरकार बचाई। इससे बड़े गर्व की बात क्या होगी? गहलोत के इस बयान को सचिन पायलट खेमे पर इशारों में तंज माना जा रहा है। गहलोत ने पायलट खेमे के कांग्रेस विधायकों को पैसा देकर खरीदने के आरोप लगाए थे। गहलोत ने उसी तरफ इशारा किया है कि उस वक्त का पैसा अभी भी विधायकों से वापस नहीं लिया गया है। सीएम अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह पर ​जुबानी हमला बोलते हुए कहा- आज यूपी होता तो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह जेल की सलाखों के पीछे होते। राजस्थान में हमारी परंपरा नहीं है। न्याय मिले तो वह होता हुआ दिखना भी चाहिए। पुलिस हो या एसओजी हमारी कार्रवाई स्टेप बाय स्टेप चलती है। वरना कब का इनको अंदर कर देते। संजीवनी घोटाले में जो मुल्जिम पकड़े गए, उनकी तरह ही गजेंद्र सिंह अंदर बंद हो सकते थे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |