चुनाव जीतने की तैयारी में जुटी भाजपा, संगठनात्मक बैठक में चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

चुनाव जीतने की तैयारी में जुटी भाजपा, संगठनात्मक बैठक में चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

खुलासा न्यूज बीकानेर। बीकानेर की पूर्व और पश्चिम विधानसभा सीट पर कब्जा करने के लिए भाजपा अभी से तैयारी में जुट गई है। भाजपा की संगठनात्मक बैठक शनिवार को पार्टी ऑफिस में हुई, जहां चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। इस बैठक में पार्टी के प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत भी उपस्थित रहे।

शेखावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से चुनाव की तैयारी में जुटने से ही सफलता मिलेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सभी सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ जीतने के लिए कार्यकर्ता पहली इकाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को साथ में जोडऩे के लिए पार्टी की नीतियों पर काम करने की अपील की। संगठन पदाधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में शहर अध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता हर वक्त संगठन की सेवा के लिए तैयार है। हमें उन्हें जोड़कर कार्यक्रमों को सफल बनाने की जरूरत है।

पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने भी एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने की आवश्यकता जताई। देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी भी उपस्थित रहे। इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर विचार हुआ। इस दौरान विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर काम शुरू किया गया है। हर बूथ पर बैठने वाले कार्यकर्ता और प्रभारी को तय किया जा रहा है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90400 रेट , 22 कैरट 95400 चांदी 1178000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90400 रेट , 22 कैरट 95400 चांदी 1178000 |