Gold Silver

जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, तीन माह से था फरार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। नयाशहर पुलिस ने जानलेवा हमले में तीन माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर 2022 को आबिद खां रामपुरा बस्ती गली नं.12 में दुकान के आगे बैठा था। इस दौरान अचानक विशाल बारासा, नीरज बारासा उर्फ मीठिया, पुखराज कांगड़ा, बसंत पडिहार ने एकराय होकर आबिद खान पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिस पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में पूर्व में विशाल, नीरज व पुखराज को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। अब इस मामले में तीन माह से फरार आरोपी बसंत पडिहार रामपुरा बस्ती निवासी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एएसआई अशोक अदलान, कांस्टेबल रामस्वरुप, छगनलाल, राकेश व रामेशदान शामिल थे।

Join Whatsapp 26