NH-58 पर लगाया टेन्ट, लोग बोले- जिला बनाओ, दो दिन से हंगामा, 36 घंटे से थमा शहर - Khulasa Online NH-58 पर लगाया टेन्ट, लोग बोले- जिला बनाओ, दो दिन से हंगामा, 36 घंटे से थमा शहर - Khulasa Online

NH-58 पर लगाया टेन्ट, लोग बोले- जिला बनाओ, दो दिन से हंगामा, 36 घंटे से थमा शहर

खुलासा न्यूज, बीकानेर। चूरू जिले के सुजानगढ़ कस्बे में 36 घंटे से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। शनिवार दोपहर 2 बजे लोगों ने जनहित संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे 58 (फतेहपुर, सीकर से पालमपुर जाने वाला नेशनल हाईवे) पर टैन्ट गाड़कर जाम लगा दिया। शनिवार से हाईवे अब तक जाम है।

जनहित संघर्ष मोर्चा कई साल से सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग कर रहा है। मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि 17 मार्च को जब सीएम अशोक गहलोत ने 19 नए जिलों की घोषणा की तो उसमें सुजानगढ़ का नाम नहीं था। कई साल से सुजानगढ़ के लोग जिस दिन का इंतजार कर रहे थे वो दिन तो आया, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा।

ऐसे में पूरे विधानसभा क्षेत्र में रोष फैल गया। शनिवार सुबह से ही सुजानगढ़ के लोग, राजनीतिक दल और सामाजिक संस्थाओं के लोग सड़कों पर आ गए। सुजानगढ़ को जिला न बनाए जाने के खिलाफ दो दिन से शहर के बाजार बंद हैं। विरोध प्रदर्शन में शहरवासी शामिल हैं।

नेशनल हाईवे पर डंटे हैं लोग

रविवार रात 8 बजे को नेशनल हाईवे-58 पर हजारों लोग इकट्ठा हो गए। इनमें 100 से ज्यादा महिलाएं हैं। लोग सुजानगढ़ विधायक से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर जल्द जिला बनाने की घोषणा नहीं होती है तो आंदोलन और तेज होगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार होगी।

रविवार को दिनभर पूरा सुजानगढ़ बंद रहा। प्रदर्शनकारियों ने अनिश्चितकाल तक बाजार बंद रखने की अपील की है। जनहित संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सैकड़ों लोग ने गांधी चौक पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जगह-जगह युवाओं की टोलियां शहर के चौराहों पर सरकार के खिलाफ नारे लगाते नजर आ रही हैं। लोग सुजानगढ़ विधायक से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

सुजानगढ़ कस्बे में करीब 5 हजार छोटे-बड़े खुदरा प्रतिष्ठान हैं जो रोजाना 3 करोड़ रुपए का रोजाना कारोबार करते हैं। सुजानगढ व्यापार मंडल के मंत्री जितेंद्र मिरणका और किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन माहेश्वरी ने लगातार बन्द का समर्थन किया है। इसके अलावा कस्बे में 7 व्यापार मंडलों ने भी इस बंद को समर्थन दिया है।
error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26