Gold Silver

घर में विवाद के दौरान चली गोलियां, पास खड़े दो युवकों को लगी, दोनों घायल

खुलासा न्यूज, श्रीगंगानगर। शहर के सूरतगढ़- हनुमानगढ़ बाईपास रोड पर रविवार देर रात फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। ये युवक इस रोड पर एक होटल में काम करते थे। होटल के पास ही देर रात कचरा फैंकने के लिए गए थे। इस दौरान पास के एक मकान में हो रहे विवाद के दौरान रुक गए। इसी मकान में रह रहे व्यक्ति ने गोली चला दी। यह गोली दोनों युवकों को लगी। इससे दोनों घायल हो गए। इन्हें शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बिहार निवासी युवक करते हैं ढाबे पर काम

बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले युवक चंदन और बिट्टू सूरतगढ़-हनुमानगढ़ बाईपास रोड पर एक होटल में काम करते हैं। रविवार देर रात होटल में काम खत्म करने के बाद ये लोग कचरा डालने के लिए गए थे। इस दौरान पास ही स्थित एक घर में अंशुल और उसका एक अन्य साथी झगड़ा कर रहे थे। चंदन और बिट्टू वहां कुछ देर रुक गए। इसी दौरान अंशुल ने फायर कर दिए। फायर के छर्रे चंदन और बिट्टू को लगे। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में आरोपी आसपास ही छिपे होने की आशंका है। पुलिस उन्हें ढूंढ रही है।

Join Whatsapp 26