
जुए पर बड़ी कार्रवाई:- एक साथ चौदह जुआरियों को पकड़ा, नकदी की बरामद, तीन गाडिय़ां जब्त






खुलासा न्यूज। पुलिस ने रविवार देर रात जिले के सादुलशहर इलाके में खेत में बनी ढाणी में जुआ खेलते हुए 14 लोगों को पकड़ा। ये सभी लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे थे। इनसे चार लाख 67 हजार रुपए बरामद हुए हैं। इन लोगों के पास तीन कारें भी बरामद हुई है। पुलिस को इलाके में जुए का अड्डा चलने की जानकारी मिली थी। इस पर रविवार देर रात 14 लोगों को गिरफ्तार कर तीन कारें जब्त कर ली गई। पुलिस के अनुसार रविवार रात वे गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें गांव 22 केएसडी में एक खेत में जुआ खेलने की जानकारी मिली। करीब दस से ज्यादा लोगों के मौजूद होने और इन लोगों के ताश के पत्तों पर लाखों रुपए का दांव लगाने की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने दबिश दी और 14 लोगों को चार लाख 67 हजार चार सौ रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से तीन कारें भी जब्त की गई हैं।


