बोबरवाल प्रदेश संयोजक नियुक्त

बोबरवाल प्रदेश संयोजक नियुक्त

बीकानेर। बीकानेर के भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष और वर्तमान कुम्हार महासभा के संरक्षक और पूर्व कुम्हार महासभा के निर्वाचित जिला अध्यक्ष एडवोकेट अशोक बोबरवाल को भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन का राजस्थान का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव किशन प्रजापत ने बताया कि भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश प्रजापति के आज्ञा अनुसार ओर राष्ट्रीय संयोजक सत्यनारायण प्रजापति के अनुशंसा पर बीकानेर में रहने वाले समाजसेवी एडवोकेट अशोक बोबरवाल को बी.पी. एच. ओ. का राजस्थान का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। उनसे अपेक्षा की गई है संगठन की मर्यादा को ध्यान रखते और आगे बढ़ाएंगे साथ ही राजस्थान के प्रदेश कार्यकारिणी के गठन में सहयोग करते रहेंगे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |