गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व का ही नहीं बल्कि गौरव और सम्मान का दिन  - Khulasa Online गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व का ही नहीं बल्कि गौरव और सम्मान का दिन  - Khulasa Online

गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व का ही नहीं बल्कि गौरव और सम्मान का दिन 

बीकानेर। डाॅ.करणी सिंह स्टेडियम में 71 वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल में गरिमामय तरीके से मनाया गया।समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री डाॅ. बुलाकी दास कल्ला ने झण्डारोहण कर, परेड का निरीक्षण किया व मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने शान्ति के प्रतीक सफेद कपोत और रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया।मार्च पास्ट में आरएसी की 10 वीं बटालियन, पुलिस, बाॅर्डर एवं अरबन होमगार्ड, राजस्थान पुलिस महिला काॅन्स्टेबल, महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय एनसीसी प्लाटून,सेवन्थ राज एनसीसी प्लाटून, स्काउट-गाइड, सोफिया एवं बीबीएस स्कूल की टुकड़ियांे ने भाग लिया।
डाॅ कल्ला ने आमजन को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज ही के दिन हमारे देश में हमारा खुद का संविधान लागू किया था और 26 जनवरी 1950 के दिन भारत प्रजातान्त्रिक गणतंत्र देश बना था। इतिहास की बात करें तो इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ। भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। बाबासाहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर को भारत का संविधान निर्माता थे। वे ही संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष थे।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हम सभी के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व का ही नहीं बल्कि गौरव और सम्मान का दिन भी है। साथ ही उन सभी महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानीयों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन भी है। इस देश का इतिहास बताता है कि  भारत माता के सैंकड़ों सपूतों के बलिदान से हमें यह पर्व मनाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह अवसर भारत की आजादी में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले वीरों के प्रति सम्मान प्रकट करने का है। आजादी के दीवानों ने देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाया, हमें अपने कर्तव्यों की अनुपालना कर उन वीरों के प्रति सम्मान प्रकट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमंे मिलजुलकर कार्य करना होगा।
डाॅ. कल्ला ने कहा कि भारत विविध धर्मों, आस्थाओं और संस्कृतियों का देश है और यहां हर दिन कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है। लेकिन कुछ त्यौहार ऐसे भी हैं, जो प्रत्येक देशवासी के लिए महत्वपूर्ण हैं और पूरे देश में सम्मान और स्नेह के साथ मनाए जाते हैं। 26 जनवरी भी एक ऐसा ही दिन है, जो देश का राष्ट्रीय पर्व है। देश का हर नागरिक चाहे वह किसी धर्म, जाति या संप्रदाय से ताल्लुक रखता हो, इस दिन को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मनाता है।
डाॅ.कल्ला ने जिला प्रशासन द्वारा प्रदत 64 कार्मिकों, अधिकारियों और स्वयं सेवी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही नगर विकास न्यास द्वारा विभिन्न श्रेणी में उल्लेखनीय योगदान के लिए 18 लोगों को और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 18 कार्मिकों को पुरस्कृत किया।
समारोह में राजकीय महारानी बालिका विद्यालय की 250 छात्राओं ने सामूहिक लोक नृत्य की,  शहर की 5 विद्यालयों की 450 बालिकाओं ने भारतीयम्, व्यायाम एवं 7 विद्यालयों के 330 विद्यार्थियों ने योगा का प्रदर्शन किया। राजस्थान पुलिस की महिलाओं काॅन्स्टेबल्स ने आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया।  35 विशेष बच्चों ने देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। शहर की 12 स्कूलों के 500 छात्र-छात्राओं ने सामुहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान विशेष बच्चों द्वारा दी गई  प्रस्तुतियां आकर्षण का विशेष केन्द्र रहीं। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा किए गए प्रदर्शन पर स्टेडियम तालियों की गड़गडा़हट से गंूज उठा।इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई झांकियों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की झांकी को प्रथम, लोक सेवाएं एवं प्रशासिनक विभाग की झांकी को द्वितीय और नगर विकास न्यास की झांकी तृतीय स्थान पर रहीं। लोक सेवाएं एवं प्रशासनिक विभाग ने पहलीबार विभाग की विभिन्न योजनाओ पर आधारित झांकी निकाली गई थी, जो द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर डाॅ.कल्ला ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. झंवर लाल हर्ष की धर्म पत्नी को शाॅल ओढाकर सम्मान किया। समारोह में संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, आईजी बीकानेर रेंज जोस मोहन, जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम, जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, नगर निगम आयुक्त प्रदीप के.गावंडे, एडीएम (सिटी) सुनीता चैधरी, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीना, महापौर सुशीला कंवर, यशपाल गहलोत, जियाउर रहमान आरिफ सहित शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26