दो दिन बाद राजस्थान में बदलेगा मौमस, सर्द हवाओं से जनजीवन होगा अस्त व्यस्त

दो दिन बाद राजस्थान में बदलेगा मौमस, सर्द हवाओं से जनजीवन होगा अस्त व्यस्त

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर हवाओं की दिशा बदलने के साथ ही प्रदेश में तापमान के साथ सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई है। हालांकि जिलों में एक से दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हुई है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का उछाल आने से न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के अलावा राज्य पांच जगहों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा।पश्चिमी विक्षोभ के असर हवाओं की दिशा बदलने के साथ ही प्रदेश में तापमान के साथ सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई है। हालांकि जिलों में एक से दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हुई है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का उछाल आने से न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के अलावा राज्य पांच जगहों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा।मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 23 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश का मौसम बदलेगा। पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 24 जनवरी को पूर्वी राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण सर्दी एक बार फिर बढ़ सकती है। सर्दी के सीजन की पहली मावठ होने से रबी की फसलों को फायदा होगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |