
दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल, दो गंभीर पीबीएम रेफर






खुलासा न्यूज, बीकानेर। दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग घायल हो जाने की खबर मिल रही है। हादसा चुरू के रतनगढ़ में हुआ। जहां दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हुए है। आसपास के लोगों के सहयोग से चारों घायलों को राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बीकानेर पीबीएम के लिए रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में दपंति व सात वर्षीय बालिका भी शामिल है। फिलहाल हादसे के कारण के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पायी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


