Gold Silver

आज का राशिफल:मेष राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं, मकर राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं

 

मेष : किसी खास काम को लेकर की गई मेहनत आज कामयाब होने वाली है। संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी मिलेगी, कि आपके काम आसान हो जाएंगे। घर और समाज में भी आपके योगदान और कार्यों की सराहना होगी।

वृष : घर में मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। आज विशेष तौर से स्त्रियां घरेलू कामों को सहजता और सरलता से पूरा कर पाएंगी। रिश्तेदारों के साथ मनोरंजन, पार्टी आदि में भी समय व्यतीत होगा।

मिथुन: विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा और खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। घर मे नवीन वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन आदि की खरीदारी हो सकती है। जमीन-जायदाद संबंधी कार्य भी प्रगति पर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन सुखद बीतेगा

कर्क : व्यस्तता के बावजूद अपनी रचनात्मक रुचियां को भी बरकरार रखें। इससे मन प्रफुल्लित और ऊर्जावान बना रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी और निवेश संबंधी कार्य भी संपन्न होंगे। जो कि लाभदायक रहेंगे।

सिंह : आज कोई बड़ी दुविधा दूर होने से मानसिक सुकून मिलेगा। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। रोचक व ज्ञानवर्धक साहित्य को पढऩे से आपके सोच-विचार में भी परिवर्तन आएगा।

कन्या : वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का सही समय है। लोगों से संबंध मजबूत करने के लिहाज से भी समय उत्तम है। भूमि संबंधी कोई रुका हुआ काम आज हल होने की बेहतर संभावना है।

तुला: कोशिश करें कि आज अधिकतर काम दिन के प्रथम पक्ष में संपन्न हो जाए। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। किसी खास रिश्तेदार द्वारा आपको उपहार स्वरूप मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी। खुशी भरा माहौल रहेगा।

वृश्चिक : घर के बदलाव संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थितियां मजबूत होगी। युवाओं को अपने करियर को लेकर किए गए प्रयासों में कोई शुभ सूचना मिलने वाली हैं।

धनु: सामाजिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर दें, इससे कई जानकारियां भी मिलेंगी और जनसंपर्क भी बढ़ेंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं का अपना कोई मनपसंद कार्य अथवा प्रोजेक्ट पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी।

मकर : कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो कि भविष्य में महत्वपूर्ण साबित होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों में बांटकर कुछ समय अपने ऊपर भी व्यतीत करें। इससे आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा।

कुंभ : नए कामों की योजनाएं बनेंगी। तथा उसको कार्य रूप देने के लिए अपने संपर्क सूत्रो का भी सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन सफलता पाने के लिए दृढ़ निश्चय और मेहनत बहुत अधिक करनी पड़ेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई शुभ समाचार मिलेगा।

मीन : आज आपको जिन खुशियों और सुकून की तलाश थी, वह पूरी होगी। जिसकी वजह से मन खुश मिजाज रहेगा। किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है। आप अपनी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा परिणाम हासिल करेंगे।

Join Whatsapp 26