Gold Silver

अज्ञात वाहन की टक्कर एक जने की मौत

बीकानेर।बीकानेर में गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक जने की मौत हो गई। सहायक उप निरीक्षक महावीर प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक गंगाजल जाट पुत्र मांगीलाल पलाना गांव का रहने वाला था।
वह अपने व्हीकल से आ रहा था। नोखा रोड पर रौनक फार्म हाउस के सामने अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई पपूराम ने इस आशय की रिपोर्ट अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को दी है।

Join Whatsapp 26