Gold Silver

रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर ने राजकीय महिला पालीटेकनीक कॉलेज में भेंट की बैठने हेतु स्टूल

बीकानेर। रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर के अध्यक्ष गौरव चौधरी एवं सचिव प्रिंस करनानी ने बताया कि क्लब द्वारा अपने सामाजिक सरोकार की गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए आज राजकीय महिला पालीटेकनीक कॉलेज में छात्राओं के बैठने हेतु स्टूल के वितरण किया गया।प्रकल्प संयोजक राहुल व्यास ने बताया की कॉलेज की प्राचार्य निधि कोशिक एवं विभागाध्यक्ष डिप्ती कश्यप को उपरोक्त स्टूल सुपुर्द की गयी।कॉलेज स्टाफ़ ने क्लब सदस्यों को कॉलेज में भविष्य हेतु आवश्यक चीजों की सूची का बखान किया एवं क्लब सदस्यों ने सभी माँगो को पूर्ण करने हेतु अथक प्रयास करने का वादा किया।विदित रहे कि रोट्रेक्ट सदस्य सदेव ही सामाजिक सरोकार हेतु अग्रणी रहे हैं।

Join Whatsapp 26