ऐसे ही नहीं दुनिया के सामने आ रहे थे चीन के राष्ट्रपति, इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे शी जिनपिंग

ऐसे ही नहीं दुनिया के सामने आ रहे थे चीन के राष्ट्रपति, इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे शी जिनपिंग

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट की माने तो शी एक खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती भी हो चुके हैं।

इस बीमारी का नाम ‘सेरेब्रल एन्यूरिज्म’ है। उन्हें इसके चलते 2021 के अंत में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। खबरों की माने तो, उन्होंने सर्जरी के बजाय पारंपरिक चीनी दवाओं के साथ इलाज करवा रहे हैं।

पिछले कुछ समय से शी जिनपिंग के स्वास्थ्य के बारे में अटकलें लगाई जाती रही हैं क्योंकि उन्होंने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक तक कोविड-19 के प्रकोप के बाद से विदेशी नेताओं से मिलने से परहेज किया था। इससे पहले मार्च 2019 में शी जिनपिंग की इटली यात्रा के दौरान उनके चलने के तरीके में बदलाव था वो लंगड़ाते हुए नजर आए थे। उसी दौरे के दौरान जब वह फ्रांस में थे तब भी उन्हें बैठने की कोशिश के दौरान दूसरों को सहारा लेना पड़ रहा था। इसी तरह अक्टूबर 2020 में शेनझेन में जनता के लिए एक संबोधन के दौरान उनकी मौजूदगी में देरी धीमी गति से भाषण और खांसी ने फिर से उनके बीमार स्वास्थ्य के बारे में अटकलें लगाईं।

सेरेब्रल एन्यूरिज्म एक या इंट्राक्रैनियल एन्यूरिज्म मस्तिष्क की एक खतरनाक बीमारी है जिससे जान भी जा सकती है। यह रोग दिमाग की रक्त वाहिकाओं की दीवारों के कमजोर होने की वजह से होता है। इसके बढ़ जाने पर रक्त वाहिकाएं पतली होकर फट जाती हैं। मस्तिष्क के आस-पास की जगह में परिणामी रक्तस्राव को सबराचनोइड हेमोरेज कहा जाता है। इसमें स्ट्रोक, कोमा या फिर मृत्यु भी हो सकती है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |