कोरोना ने दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट - Khulasa Online कोरोना ने दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट - Khulasa Online

कोरोना ने दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

बीकानेर। बीकानेर में कोरोना एक बार फिर पांव पसार रहा है। गुरुवार की रिपोर्ट में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जिसके बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आ गया है। पॉजिटिव आई दोनों महिलाएं है और इनमें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में पहले से भर्ती है।
चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को लिए गए सेम्पल में नापासर के कुचोर आथुनी की एक 30 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। इसका सेंपल नापासर में ही लिया गया था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे आइसोलेट करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं 40 साल की एक महिला भी पॉजिटिव आई है। ये महिला पीबीएम अस्पताल में पहले से भर्ती थी और वार्ड से ही उसका सेंपल लिया गया। जिसमें पॉजिटिव रहने के बाद अब उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। बीकानेर में बुधवार को करीब पौने तीन सौ लोगों ने अपनी कोविड जांच करवाई थी। जिसमें सबसे ज्यादा सेम्पल रेलवे स्टेशन पर लिए गए थे। बाहर से आया कोई भी यात्री कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26