Gold Silver

रूस-यूक्रेन जंग: रूस ने कीव में तीन ब्लास्ट किए, पूरे यूक्रेन में एयर अटैक का अलर्ट जारी

नईदिल्ली. यूक्रेन जंग को 51 दिन बीत चुके हैं। इस बीच यूक्रेनी हमले का शिकार रूस का मिसाइल दागने वाला वॉरशिप डूब चुका है। रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री ने गुरुवार देर रात कहा कि यूक्रेन में सैन्य अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त होने के बाद वॉरशिप मस्कवा ब्लैक सी में डूब गया। जहाज को टो करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से ऐसा हुआ। वहीं, यूक्रेन के दक्षिणी सैन्य कमान ने बुधवार देर रात दावा किया कि उसने रूसी वॉरशिप मस्कवा को नेप्च्यून एंटी-शिप मिसाइलों से तबाह कर दिया है। हमले के बाद यह डूबने लगा और क्रु को जहाज छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, रूस पहले ही वॉरशिप मिसाइल हमले से इनकार कर चुका है। रूस वे कहा है कि वॉरशिप पर आग कैसे लगी, इसकी जांच की जाएगी। यूक्रेन के सभी इलाकों में एक साथ हवाई हमले का अलर्ट घोषित किया गया है। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, राजधानी कीव में शुक्रवार सुबह ब्लास्ट की जानकारी मिली है। यहां एक के बाद एक 3 विस्फ ोट हुए हैं।

Join Whatsapp 26