इस जिले में आसमान से गिरा उल्कापिंड, लोगों में खौफ का माहौल

इस जिले में आसमान से गिरा उल्कापिंड, लोगों में खौफ का माहौल

प्रतापगढ़. राजस्थान के प्रतापगढ़ में देर शाम अजीबोगरीब नजारा देखा गया आसमान से आग के गोले की तरह धरती पर गिरते नजर आए, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए। यह असल में एक उल्का पिंड था जो कि जिले के अधिकांश जगह दिखाई दिया। आसमान से गुजरती दो लाल रोशनी ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया, कई लोगों ने इसके वीडियो भी बनाए। कुछ ही समय में यह रोशनी ओझल हो गई। प्रतापगढ़ जिले के लोगों का कहना है कि शनिवार देर शाम आसमान में रोशनी चमकने से आंखें पूरी तरह चौंधिया गई थीं। आसमान में जलती हुई इस चीज से जिले में हड़कंप मच गया।

जिले में बीती रात धरती के पास से उल्का पिंड गुजरने की घटना सामने आई है। इस बीच जिले के धरियावद छोटीसादड़ी और प्रतापगढ़ में धरती पर गिरते हुए नजर आए आग के गोले के बाद लोगों में अफवाहों का दौर शुरू हो गया। किसी ने हेलीकॉप्टर क्रैश तो किसी ने उड़न तश्तरी बताया। वह उल्का पिंड धरती पर गिरने जैसी अफ वाह फैल गई। अफ वाह फैलने के बाद लोग घरों में दुबक गए।

आसमान में रोशनी देखकर लोग सहम उठे। बता दें कि राजस्थान इससे पहले भी इस तरह की अफ वाहें फैल चुकी है। मौसम विभाग ने इस तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा है, लेकिन भी उल्का पिंड को लेकर लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है।

मौसम विभाग ने किया खंडन
हालांकि, उल्का पिंड की जिले में गिरने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इधर जिले के प्रशासनिक अधिकारी देर रात तक जिले में इसके गिरने की जानकारी जुटाते रहे। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं है। मौसम विभाग की ओर से इस तरह की अफ वाहों को खंडन किया गया है। फिर भी लोगों में उल्का पिंड को लेकर कौतूहल का विषय बना हुआ है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |