![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/03/1-8.gif)
स्वामी आरएन स्कूल ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित 12th के फर्स्ट टर्म की परीक्षा के परिणाम की पॉइंट लिस्ट घोषित कर दी गई है। करणी नगर स्थित स्वामी आर एन विद्यालय की 12th के 38 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया 100% विद्यार्थी सफल रहे। विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया। 18 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। 35 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कृतिका चौहान(सांइस) ने 91% नवदीप सिंह(सांइस) ने 89%, अवंतिका शेखावत(कॉमर्स) व टिशा सिंह राव(कॉमर्स) ने 88% प्रिंस गहलोत(कॉमर्स) ने 86% धीरज सिंह शेखावत(कॉमर्स) ने 85.50% मनीष सुथार(कॉमर्स), तनिष्का राठौड़(कॉमर्स), वन्दना गहलोत(कॉमर्स) ने 85% अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के 34 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए है। गणित विषय के सभी विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए है। विद्यालय के सेकेंडरी विंग के संयोजक हरी प्रसाद वर्मा ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में विद्यार्थियों का यह प्रयास उत्साहवर्धक है। प्राचार्या बिंदु बिश्नोई ने विद्यालय के विषय में तथा विद्यालय की कार्य प्रणाली के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। अतिथियों का आभार व बच्चो का उत्साहवर्धन प्रशासक पार्थ मिश्रा ने किया।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)