रूस-यूक्रेन के बीच जंग का 10वां दिन: यूक्रेन के दो शहरों पर सीजफायर का ऐलान, राष्ट्रपति भवन के बाहर गिरा रॉकेट - Khulasa Online रूस-यूक्रेन के बीच जंग का 10वां दिन: यूक्रेन के दो शहरों पर सीजफायर का ऐलान, राष्ट्रपति भवन के बाहर गिरा रॉकेट - Khulasa Online

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का 10वां दिन: यूक्रेन के दो शहरों पर सीजफायर का ऐलान, राष्ट्रपति भवन के बाहर गिरा रॉकेट

यूक्रेन और रूस के बीच 10वें दिन भी जंग जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने दो शहरों मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफ ायर का ऐलान कर दिया है। यूक्रेन में फं से लोगों को बाहर निकालने के लिए सीजफ ायर का ऐलान हुआ है। यानी जब तक यहां फं से हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता, तब तक हमले नहीं किए जाएंगे। भारतीय समय के अनुसार सुबह 12.30 बजे सीजफ ायर किया गया।

इसके पहले रूस ने यूएनएससी की बैठक में कहा. हम यूक्रेन से भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए तैयार हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने पुतिन से यूक्रेन में फं से भारतीय छात्रों को रूस के रास्ते रेस्क्यू करने पर चर्चा की थी।

जंग के अहम अपडेट्स
जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस का एक रॉकेट कीव में राष्ट्रपति भवन के बाहर गिरा है। उन्होंने कहा कि रूस का निशाना फि र से चूक गया।
रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के मारियुपोल शहर के रेसिडेंशियल अपार्टमेंट पर मिसाइल दागी।
जेलेंस्की ने यूक्रेन को नो फ्लाई जोन नहीं बनाने के फैसले पर नाटो की आलोचना की है। नाटो के विदेश मंत्रियों की बैठक में जेलेंस्की के प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया था।
फ्रांस ने जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले की निंदा की है। फ ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर न्छ से इसकी सुरक्षा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
यूक्रेन की राजधानी कीव समेत खार्किव, मारियुपोल जैसे शहरों को रूसी सेना ने घेर रखा है। यहां जरूरी सामान की सप्लाई काट दी गई है। इससे फं से हुए नागरिकों को मुश्किलें बढ़ गई हैं।
रूस सैन्य ठिकानों के अलावा रिहायशी इलाकों में भी लगातार हमले कर रहा है। राजधानी कीव के पास बुका शहर में रूसी सेना ने एक कार पर गोलियां बरसा दी। इस दौरान 17 साल की एक लड़की समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। वहींए चेर्नीहीव में अब तक हुए हवाई हमलों में 47 लोगों की मौत हो गई है। इसी बीचए कीव के पास मरखलेवका गांव में रूसी एयर स्ट्राइक में 1 बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई।

रूस ने फेसबुक-ट्विटर को बैन किया
यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने फेसबुक और ट्विटर पर बैन लगा दिया है। पुतिन प्रशासन ने कहा है कि रूसी मीडिया के कंटेंट पब्लिशिंग में भेदभाव करने की वजह से यह प्रतिबंध लगाया गया है। रूसी सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने कहा कि फेसबुक.ट्विटर के खिलाफ 26 मामले आए थे, जिसके बाद यह फैसला किया गया है। वहीं फेसबुक ने बयान जारी कर कहा है कि रूस के इस फैसले से लाखों लोगों को भरोसेमंद जानकारी नहीं मिल सकेगी।

जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर अटैक के बाद यूएन की मीटिंग
यूक्रेन के जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई। इसमें रूसी ऐंबैस्डर ने कहा कि एटमी प्लांट पूरी तरह काम कर रहा है और वहां रूस की कोई दखलअंदाजी नहीं है।

इसी बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि यूक्रेन ने कीव के बाहर रूसी सैनिकों पर हमले कर उसे कमजोर कर दिया है। यूक्रेन को हथियार भेजने के सवाल पर पेंटागन ने कहा कि यूक्रेन के पास पहले ही पर्याप्त हथियार मौजूद हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26