
बीकानेर/ नाकाबंदी की हर दिन बदली जाएगी लोकेशन, सादावर्ती में तैनात रहेंगे पुलिस के जवान






– महिलाओं-युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों से अब पुलिस सख्ती से निपटेगी
खुलासा न्यूज, बीकानेर। शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। छीना-झपटी और महिलाओं-युवतियों के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस एक्टिव हुई है। आमजन को सुरक्षा का माहौल मुहैया कराने के लिए पुलिस ने नई पहल शुरू करने जा रही है। यातायात पुलिस के साथ सभी थाना पुलिस मिलकर अपने-अपने क्षेत्र में नाकाबंदी करेंगे। हर दिन बदलेंगे लोकेशन यातायात पुलिस और संबंधित पुलिस नाकाबंदी करेंगी। नाकाबंदी की हर दिन लोकेशन बदली जाएगी। वाहनों की चेकिंग की जाएगी। शाम छह बजे से रात नौ बजे तक नाकाबंदी रहेगी। सादावर्दी में तैनात रहेंगे महिला-पुरूष जवान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित बुड़ानिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र में संचालित होटल-रेस्टोरेंट के आसपास सादावर्दी में महिला व पुरुष जवानों को तैनात किया जाएगा। हर थाने के मोबाइल, बाइक गश्त व महिला पेट्रोलिंग यूनिट गश्त पर रहेगी।


