
महिला योग टीचर की नहीं हुई अभी तक गिरफ्तारी, बीकानेर निवासी बॉयफ्रेंड का काट दिया था प्राइवेट पार्ट






खुलासा न्यूज, बीकानेर। जयपुर में युवक का प्राइवेट पार्ट काटने के मामले में अभी तक आरोपी महिला योग टीचर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। भांकरोटा पुलिस ने महिला को बयान के लिए बुलाया था। वह नहीं आई। उसने अपने वकील को भेजा था। पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। 4 साल में रिलेशन में रह रहे बॉयफ्रेंड की शादी की बात चल रही थी। इससे महिला (योग टीचर) बहुत दुखी थी। उसने शादी नहीं करने का दबाव भी बनाया, पर युवक नहीं माना। परेशान योग टीचर ने उसे घर बुलाया और चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। खास बात यह है कि महिला का पति आर्मी ऑफिसर है। वह अपने पति से अलग बेटी के साथ रहती है। उसकी बेटी ग्रेजुएशन (फर्स्ट ईयर) कर रही है।
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
बीकानेर निवासी 28 वर्षीय युवक की पहचान फेसबुक पर 35 वर्षीय महिला से हुई थी। महिला वैशाली थाना क्षेत्र में अपनी बेटी के साथ रहती है। युवक ने 3 साल पहले जयपुर में योग में डिग्री ली थी। दोनों योग टीचर हैं और सोशल मीडिया के जरिए ही काम करते हैं। दोनों का एक-दूसरे के घर खूब आना-जाना भी है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। युवक भी महिला के घर आता-जाता रहता था। अचानक एक दिन महिला को पता चला कि उसके बॉयफ्रेंड की शादी होने वाली है। वह नाराज हो गई। बावजूद इसके युवक ने शादी करने को लेकर मना नहीं किया।


