Gold Silver

22 वर्षीय युवक ने पिया कीटनाशक,स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में एक युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार जालबसर निवासी 22 वर्षीय कालूराम पुत्र मोहनराम नायक ने कीटनाशक पी लिया। जिसे गंभीर हालत में स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कालूराम ने कीटनाशक क्यों पिया इसको लेकर अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

Join Whatsapp 26