सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम,नहीं तो......... - Khulasa Online सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम,नहीं तो......... - Khulasa Online

सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम,नहीं तो………

खुलासा न्यूज,बीकानेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य ने मुख्यमंत्री,मुख्य सचिव को पत्र लिखकर संघ की मांगों पर 72 घंटों में निर्णय नहीं होने पर,प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर के सामने धरने की चेतावनी दी है। संघ के जिला प्रचार मंत्री मनीष विधानी ने बताया कि शासन के संबंधित स्तरों द्वारा निर्णय नहीं करने के कारण मंत्रालयिक कर्मचारियों में राज्यव्यापी आक्रोश व्याप्त हो गया है।। इस नोटिस के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया गया है कि संघ के मांग पत्र को, स्वीकार कर 72 घंटे में, ग्रेड पे 3600,पांच सूत्री मांग मांग के संदर्भ में आदेश जारी करें। संघ के संस्थापक मदन मोहन व्यास,संघ के संरक्षक राजेश व्यास,संभाग अध्यक्ष कमल नारायण आचार्य, जिलाध्यक्ष अवि कांत पुरोहित ने सरकार से 72 घंटे में निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26