राजस्थान में हर घंटे 6 मरीजों की मौत, आज सबसे ज्यादा 18 हजार 298 नए केस मिले; 159 ने जान गंवाई - Khulasa Online राजस्थान में हर घंटे 6 मरीजों की मौत, आज सबसे ज्यादा 18 हजार 298 नए केस मिले; 159 ने जान गंवाई - Khulasa Online

राजस्थान में हर घंटे 6 मरीजों की मौत, आज सबसे ज्यादा 18 हजार 298 नए केस मिले; 159 ने जान गंवाई

राजस्थान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर बेकाबू हो रही है। रविवार को 24 घंटे में सबसे ज्यादा 18 हजार 298 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए। वहीं 11 हजार 262 लोग रिकवर हुए। इसके अलावा 159 लोगों की मौत हो गई। इसके हिसाब से प्रदेश में हर एक घंटे में 6 से ज्यादा मरीज दम तोड़ रहे हैं। राजस्थान में अब तक 4558 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा माैतें राजधानी जयपुर और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में हो रही हैं।

राहत की बात यह है कि प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर करीब 69 प्रतिशत के पास पहुंच गई है। यहां पिछले आठ दिनों में 72 हजार 730 लोग रिकवर हुए हैं। इनमें चार दिनों से रोजाना 10 हजार से ज्यादा लोग रिकवर हो रहे हैं। राजस्थान में अब तक 6.33 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

जयपुर में सबसे ज्यादा 4456 पॉजिटिव
राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा हालत खराब है। यहां कोरोना महामारी के दौर में पिछले 14 माह में पहली बार 4 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित केस सामने आए। रविवार को 24 घंटे में 4456 पॉजिटिव केस मिले। 1490 लोग रिकवर हुए। इसके अलावा 34 लोगों ने दम तोड़ा। जयपुर में 851 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सबसे ज्यादा 42 हजार 756 एक्टिव केस हैं। कुल 1 लाख 18 हजार 780 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जयपुर के 50 से ज्यादा इलाकों में रोजाना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं।

कोरोना से अप्रैल के 27 दिनों में 139 लोगों की मौत हुई थी। वहीं पिछले 5 दिनों में 192 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। श्मशानों में शवों के दाह संस्कार के लिए वेटिंग चल रही है। लोग अपनों के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में परिजन अपने मोबाइल फोन से वीडियो कॉल के जरिए चिता पर अपनों के अंतिम दर्शन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26