
जोशी के निधन पर शहर मे छाई शोक की लहर





बीकानेर। शहर के जाने माने कांग्रेस कार्यकर्ता शिव कुमार जोशी उर्फ फोमला महाराज का निधन सोमवार दोपहर को हो गया। जैसे ही उनके निधन की सूचना मिली शहर में शोक की लहर दौड़ गई। क्योकि जोशी राजनैतिक व सामाजिक समरसत्ता रखने वाले व्यक्तित्व के धनी थे हमेशा से लोगों के काम आने वाले व्यक्ति थे। वो पिछले काफी दिनों से थोड़े अस्वस्थ चल रहे है डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी थी। सोमवार अचानक उनका निधन हो गया। उनके निधन पर लाल जी गुरु जी नारायण नारायण, श्रीपुष्टिकर पुरोहित भादाणी पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप कुमार भादाणी, उपाध्यक्ष एड. शिव प्रकाश भादाणी, कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी विजय प्रकाश भादाणी, व राजनैताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जोशी के जाने से समाज को बड़ी क्षति हुई है।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |