राजस्थान के 16 आरएएस बनेंगे आईएएस अधिकारी, ये है सूची - Khulasa Online राजस्थान के 16 आरएएस बनेंगे आईएएस अधिकारी, ये है सूची - Khulasa Online

राजस्थान के 16 आरएएस बनेंगे आईएएस अधिकारी, ये है सूची

जयपुर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा यानी RAS के लिए संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान के 16 आरएएस अधिकारी जल्द ही IAS बन दिए जाएंगे। इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC में 13 जून 2023 को बोर्ड की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में मुख्य सचिव उषा शर्मा भी शामिल होंगी। कार्मिक विभाग ने ने पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों की सूची पहले ही मांग ली थी। बताया जा रहा है कि 1996 बैच से राजस्थान प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारी और 1997 बैच से राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी IAS के लिए किया गया है। इन्हें IAS सेवा में चयन के बाद लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आखिर भारतीय सेवा के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इन्हें एक निर्धारित बैच में प्रवेश मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 19 नए जिलें बनाए हैं।

इनका नाम है शामिल
प्रियंका गोस्वामी
जगजीत मोंगा
राम निवास मेहता
अरुण गर्ग
राजेंद्र वर्मा
अल्पा चौधरी
संचिता विश्नोई
हर्ष सावन सुखा
आशुतोष गुप्ता
बाबूलाल गोयल
बालमुकंद असावा
नारायण सिंह
किशोर कुमार
हनुमान मल
बचनेश अग्रवाल
वासुदेव मालावत

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26