घर ले जाकर महिला से तीन लोगों ने किया रेप, वीडियो क्लिप बनाकर डराया व धमकाया - Khulasa Online घर ले जाकर महिला से तीन लोगों ने किया रेप, वीडियो क्लिप बनाकर डराया व धमकाया - Khulasa Online

घर ले जाकर महिला से तीन लोगों ने किया रेप, वीडियो क्लिप बनाकर डराया व धमकाया

खुलासा न्यूज नेटवर्क। महिला से रेप का मामला दर्ज हुआ है। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि उसका परिचय कुछ लोगों से है। करीब सात माह पहले आरोपी उसे अपने घर ले गए और उसके साथ तीन लोगों ने रेप किया। इसमें एक महिला ने भी आरोपियों का सहयोग किया। मामला श्रीगंगानगर शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र का है। महिला का आरोप है कि तीनों आरोपी शहर की एक कॉलोनी के रहने वाले हैं। सात माह पहले उसका उनसे परिचय था। आरोपी उसे अपने घर ले गए और तीनों ने उसके साथ अपने घर में रेप किया। आरोपियों ने उसके वीडियो क्लिप बना लिए और उसे डराया व धमकाया। पुलिस ने मामले की जांच महिला अन्वेषण सेले के डीएसपी रामकरण को दी है। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने तीन लोगों पर रेप का आरोप लगाते हुए जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26