जिले में 23 दिन में महज पांच पॉजिटिव मिले, आज भी आंकड़ा शून्य - Khulasa Online जिले में 23 दिन में महज पांच पॉजिटिव मिले, आज भी आंकड़ा शून्य - Khulasa Online

जिले में 23 दिन में महज पांच पॉजिटिव मिले, आज भी आंकड़ा शून्य

खुलासा न्यूज बीकानेर। देश के कुछ हिस्सों में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही बीकानेर में भी खलबली बढ़ गई है लेकिन फिलहाल कोरोना संक्रमितों की संख्या नियंत्रण में है। पिछले सात दिन में महज एक कोरोना रोगी सामने आया है जबकि शेष सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। जिले में एक्टिव केस पांच है, यानी पांच लोग अभी भी कोरोना से पीडि़त हैं।
सोमवार को जांच कराने वाले करीब 400 लोगों की जांच रिपोर्ट मंगलवार सुबह जारी हुई। इसमें कोई भी पॉजिटिव केस नहीं है। सात की जांच अभी चल रही है, जिनकी रिपोर्ट शाम तक आ सकती है। आशंका है कि पांच लोगों की जांच हो रही है, जिसमें कोई पॉजिटिव केस हो सकता है।
फरवरी रहा सुखद
वैसे कोरोना काल में फरवरी सबसे सुखद रहा है। जब आठ हजार 423 लोगों की जांच की गई, जिसमें छह पॉजिटिव केस आये हैं। वहीं किसी भी कोरोना रोगी की मौत नहीं हुई। वहीं 22 लोगों को कोरोना मुक्त मानते हुए डिस्चार्ज कर दिया है। पिछले 15 दिन में 11 फरवरी को दो, 17 फरवरी को दो, 21 फरवरी को एक कोरोना पॉजिटिव केस आया था।
सावधानी जरूरी, मास्क लगाना होगा
बीकानेर में कोरोना रोगियों की कमी के बावजूद सावधानी अत्यंत आवश्यक है। फिलहाल बीकानेर में लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया है। बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों पर नजर आने लगे हैं। पुलिस और प्रशासन ने भी मास्क और भीड़ पर नियंत्रण करना बंद कर दिया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26