दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के संचालक मंडल सदस्यों के लिये उत्साह से भरे नामांकन - Khulasa Online दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के संचालक मंडल सदस्यों के लिये उत्साह से भरे नामांकन - Khulasa Online

दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के संचालक मंडल सदस्यों के लिये उत्साह से भरे नामांकन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन के लिए 12 अप्रेल को होने जा रहे मतदान के लिये गुरूवार को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। मिली जानकारी के अनुसार 17 जनों ने नामांकन दर्ज किया है। जिनकी जांच अभी चल रही है। नाम वापसी 9 अप्रेल को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हो सकेगी। नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान 12 अप्रेल को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लि. के 12 संचालक मंडल सदस्यों का निर्वाचन होगा। इसके लिए 98 मतदाता है। राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी के अनुसार अध्यक्ष का चुनाव 13 अप्रेल को होगा।
अध्यक्ष का निर्वाचन 13 को
अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 13 अप्रेल को होगा। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। भरे हुए नामांकन पत्रों की जांच सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे तक होगी। वैद्य नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन सुबह 11.30 बजे होगा। उम्मीदवार मध्याह्न 12.30 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।
सबसे कम, सबसे अधिक मतदाता
संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन के लिए कुल 98 मतदाता है। इनमें वार्ड संख्या 06 और 11 में सबसे कम चार-चार मतदाता है। जबकि वार्ड संख्या 7 में सबसे अधिक 13 मतदाता है। चार वार्ड ऐसे है जिनमें दस या इससे अधिक मतदाता है जबकि आठ वार्डो मे दस से कम मतदाता है। वार्ड संख्या एक में 08, वार्ड संख्या दो में 11, वार्ड संख्या तीन में 09, वार्ड संख्या चार में 06, वार्ड संख्या पांच में 05, वार्ड संख्या छह में 04, वार्ड संख्या सात में 13, वार्ड संख्या आठ में 10, वार्ड संख्या नौ में 12, वार्ड संख्या दस में 09, वार्ड संख्या ग्यारह में 04 और वार्ड संख्या बारह में 07 मतदाता है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26