खाई में गिरने से युवक की मौत
खाई में गिरने से युवक की मौत
बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में बरसात का पानी एक युवक के लिए काल बनकर आया। घटना यहां की जसनाथ फैक्ट्री की बताई जा रही है। थानाधिकारी अशोक विश्रोई से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार हुई बरसात के बाद यहां पानी भर गया था। बताया जा रहा है कि युवक दीवार के सहारे-सहारे चल रहा था तभी उसका पैर फिसल गया। लेकिन जहां वह गिरा वहां खाई थी। आज सुबह पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि युवक शनिवार के बाद नहीं दिखा। तो अनुमान है कि शायद वह शनिवार शाम को ही खाई में गिर गया होगा। युवक की पहचान रामकरण के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।