सूने खेत मे मिला भ्रूण - Khulasa Online सूने खेत मे मिला भ्रूण - Khulasa Online

सूने खेत मे मिला भ्रूण

बीकानेर। भादला गांव की रोही में एक भ्रूण मिला। इस संबंध में भादला निवासी गिरधारी लाल कुम्हार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। गिरधारी ने बताया कि वह सुबह 11.30 बजे भादला से साधूणा जा रहा था। इस बीच मानाराम डूडी के खेत के पास सड़क किनारे एक भ्रूण मिला। वह लड़के का या लड़की का, पता नहीं। सूचना मिलने पर डॉ. एनके सुथार व पुलिस मौके पर पहुंची। भ्रूण को कब्जे में लिया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26