बीकानेर/ 12वीं विज्ञान वर्ग में प्रज्ञानम् के होनहारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन - Khulasa Online बीकानेर/ 12वीं विज्ञान वर्ग में प्रज्ञानम् के होनहारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन - Khulasa Online

बीकानेर/ 12वीं विज्ञान वर्ग में प्रज्ञानम् के होनहारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

खुलासा न्यूज, बीकानेर। सिंथेसिस और सुशीला-केशव सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से संचालित प्रज्ञानम् नि:शुल्क कोचिंग के अकादमिक निदेशक एकता गोस्वामी ने बताया कि विद्यार्थियों ने 12वीं विज्ञान वर्ग की राजस्थान बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सबसे अधिक अंक मुकेश कुमार ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रज्ञानम् के गुरूजनों और ईश्वर को देते हुए बताया कि वह डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं।
प्रज्ञानम् के प्रशासनिक निदेशक डॉ.के.डी. शर्मा ने बताया अन्य उच्च रैंक प्राप्त करने वालों में सानिया 95.00, हिमांशी सोनी 92.20, प्रियंका 91.60, बालकिशन 91.40, दीपक पंचारिया 90.20, लोकेश कुमार 89.80, ओमप्रकाश तर्ड 89.20, मनिष पंवार 85.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आप सभी को विदित रहे कि प्रज्ञानम् की स्थापना विज्ञान वगज़् के हिन्दी माध्यम विद्याथिज़्यों हेतु नि:शुल्क कोचिंग संस्थान के रूप में दो अक्टूबर 2019 में गाँधी जयंती और लालबहादुर शास्त्री के उपलक्ष्य में की गई थी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26