छात्राओं को छेड़छाड़ से रोका तो बोल दिया हमला - Khulasa Online छात्राओं को छेड़छाड़ से रोका तो बोल दिया हमला - Khulasa Online

छात्राओं को छेड़छाड़ से रोका तो बोल दिया हमला

खुलासा न्यूज,बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े डूंगर महाविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ करने पर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक जना घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि कॉलेज परिसर में तीन-चार जने छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे थे। इस दौरान यहां मौजूद कुछ छात्रों ने उन्हें टोका। जिससे नाराज छेडख़ानी करने वालों ने मना करने वालों से मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिली है कि इस हमले में एक जना महेन्द्र घायल हो गया है। जिसे पीबीएम ले जाया गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26