सेंसेक्स 1,053 अंक गिरकर 70,370 पर बंद:सोनी से मर्जर डील टूटने के बाद जी का शेयर 30% गिरा, बैंकिंग और मेटल शेयर्स भी फिसले - Khulasa Online सेंसेक्स 1,053 अंक गिरकर 70,370 पर बंद:सोनी से मर्जर डील टूटने के बाद जी का शेयर 30% गिरा, बैंकिंग और मेटल शेयर्स भी फिसले - Khulasa Online

सेंसेक्स 1,053 अंक गिरकर 70,370 पर बंद:सोनी से मर्जर डील टूटने के बाद जी का शेयर 30% गिरा, बैंकिंग और मेटल शेयर्स भी फिसले

शेयर बाजार में आज यानी 23 जनवरी को गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 1,053 अंक की गिरावट के साथ 70,370 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 333 अंक की गिरावट रही। ये 21,238 के स्तर पर बंद हुआ। बैंकिंग और मेटल शेयर्स में आज ज्यादा गिरावट रही।

जी-सोनी की मर्जर डील कैंसिल होने के बाद आज जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 30% की गिरावट रही। ये 70.50 रुपए (30.47%) की गिरावट के साथ 160.90 रुपए पर बंद हुआ।

बाजार में गिरावट के 3 प्रमुख कारण

  1. HDFC बैंक के शेयर में 3.45% की गिरावट रही। सेंसेक्स इंडेक्स में इसका वेटेज ज्यादा है, इस कारण मार्केट की गिरावट में इसका बड़ा योगदान रहा।
  2. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2% की गिरावट रही है। ब्रोकरेज फर्म सिटी स्टॉक को डाउनग्रेड किया है। इससे भी मार्केट टूटा।
  3. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने इस महीने अब तक 13 हजार करोड़ कि बिकवाली की है। इससे बाजार को नुकसान हुआ है।

भारत अब दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार
भारतीय शेयर बाजार अब दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है। भारत ने हॉन्ग कॉन्ग के शेयर बाजार को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया है। ब्लूमबर्ग के जुटाए आंकड़ों के मुताबिक, हॉन्ग कॉन्ग शेयर मार्केट में लिस्टेड शेयरों की कुल वैल्यू 4.29 लाख करोड़ डॉलर है, जबकि भारत के शेयर बाजार में लिस्टेड शेयरों की कुल मार्केट कैप 4.33 लाख करोड़ डॉलर हो गई है।

पिछले साल 4 ट्रिलियन डॉलर के पार हुआ था शेयर बाजार

  • मई 2007 में BSE लिस्टेड कंपनियों ने 1 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप की उपलब्धि हासिल की थी।
  • इसे दोगुना होने में 10 साल का समय लग गया। जुलाई 2017 में मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा।
  • मई 2021 में मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया था।
  • 29 नवंबर को 4 ट्रिलियन डॉलर को पार पहुंच गया था।

नोवा एग्रीटेक लिमिटेड का IPO आज से ओपन
नोवा एग्रीटेक लिमिटेड का IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज से ओपन हो गया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹143.81 करोड़ जुटाना चाहती है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 25 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे। 31 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

शनिवार को बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले 20 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 259 अंक फिसलकर 71,423 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट रही। ये 21,571 के लेवल पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिली थी। अच्छे तिमाही नतीजों के बाद IDBI बैंक के शेयर में 13% की तेजी रही थी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26