ब्याज से परेशान युवक ने की आत्महत्या - Khulasa Online ब्याज से परेशान युवक ने की आत्महत्या - Khulasa Online

ब्याज से परेशान युवक ने की आत्महत्या

झुंझुनू। जिले के रामलालपुरा गांव में देर रात एक युवक ने विषाक्त खाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी अनुसार करीब 62 लाख के लेनदेन और ब्याज से परेशान होने के कारण युवक ने आत्महत्या कर ली। जिसके पास से तीन पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घटना स्थल की जांच शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि झुंझुनू जिले में रामलालपुरा के सीथल में युवक विकास (22) द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया गया था। जिसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के कपड़ों में से एक 3 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जिसमें चार लोगों का जिक्र किया गया है। गुढ़ा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

चार लोगों के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

जानकारी अनुसार, मृतक विकास कई सालों से सीथल में अपनी बुआ के यहां ही रहता था। मृतक की झुंझुनू में मंडावा मोड़ पर आद्या ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। वहां किसी के साथ लाखों रुपयों के लेन देन का मामला चल रहा था। बुधवार रात उसने भुआ के घर पर ज़हर पी लिया। उल्टी होने पर भुआ का लड़का संदीप उसे लेकर झुंझुनू पहुंचा। मृतक के पिता बुंटीराम ने चार लोगों के ख़िलाफ़ उसके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। मृतक की पेंट की जेब से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है जिसमें लाखों रुपयों के लेनदेन के मामले का खुलासा हुआ है।

10 रुपए सैंकड़ा के हिसाब से ब्याज वसूल रहे थे लेनदार
सुसाइड नोट में मृतक ने बताया कि उसने किसी विजय सींगड़ा से 31 लाख रुपए लिए थे। जिसके बदले में 62 लाख रुपए दे दिए थे। जिसके बाद भी उसे ब्याज के लिए परेशान किया जा रहा था। साथ ही ससुराल वालों के सामने भी बदनाम कर दिया था। साथ ही सुसाइड नोट में लिखा कि ब्याज नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। नोट में ये भी बताया गया कि कर्जा देने वाले उससे 10 रुपए सैंकड़ा के हिसाब से ब्याज वसूल कर रहे थे। जबकी उसने अपने घरवालों को 2 रुपए सैंकड़ा बताया था।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26